India

Sep 07 2023, 16:40

पीएम मोदी ने मंत्रियों को G20 और भारत-INDIA विवाद पर न बोलने की सलाह दी, VVIP कल्चर से दूर रहने को कहा

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। इस शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक की व्यवस्था की गयी है। आयोजन स्थल को भव्य रूप दिया गया है। इधर जी20 सम्मेलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को खास सलाह दी है। उन्हें दिल्ली में ही रहने की सलाह दे दी गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों द्वारा ‘क्या करें और क्या ना करें’ के बारे में बताया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दो दिवसीय आयोजन के दौरान गणमान्य विदेशी मेहमानों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के साथ बैठक में सलाह दे दी है कि जी20 को लेकर कोई भी बयान देने से बचें। उन्होंने कहा, अधिकृत व्यक्ति के अलावा कोई बयान न दें।

 समय का ध्यान रखने की भी सलाह दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी 20 के लिए मंत्रियों को सलाह देते हुए कहा, जिन मंत्रियों की ड्यूटी लगी है, वो समय का ध्यान दें। उन्होंने सभी मंत्रियों को दिल्ली में ही मौजूद रहने की सलाह दी है।पीएम मोदी ने मंत्रियों को जी-20 इंडिया मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री ने उनसे जी-20 इंडिया मोबाइल ऐप डाउनलोड करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत के दौरान इसके अनुवाद और अन्य विशेषताओं का बेहतर इस्तेमाल करने को कहा। जी-20 मोबाइल ऐप में सभी भारतीय भाषाओं के साथ ही जी-20 देशों की भाषाओं के हाथों-हाथ अनुवाद करने की विशेषता है।

पीएम मोदी ने भारत-इंडिया विवाद पर न बोलने की सलाह दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और 'इंडिया' विवाद पर भी बयान देने से बचने की सलाह दी है। दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ जब जी-20 रात्रिभोज के निमंत्रण में राष्ट्रपति को ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ के नाम से संबोधित किया गया है। इंडिया नाम हटाये जाने को लेकर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टियों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर आलोचना की, जबकि बीजेपी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश के लिए हिंदी नाम का इस्तेमाल उसकी ‘सभ्यता की यात्रा’ को रेखांकित करता है।

पीएम मोदी ने VVIP कल्चर को छोड़ने की सलाह दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से VVIP कल्चर को छोड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा गया है कि वे अपने सरकारी वाहनों को छोड़कर भारत मंडपम और अन्य बैठक स्थलों तक पहुंचने के लिए शटल सेवा का इस्तेमाल करें।

जी20 सम्मेलन में मेहमानों को गीता का ज्ञान देगा खास ऐप

भारत सप्ताह के अंत में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों के समक्ष अपनी डिजिटल ताकत को प्रदर्शित करेगा जिसमें आधार और यूपीआई जैसे प्रौद्योगिकी मंचों को दर्शाने के साथ ‘गीता’ ऐप के जरिये जीवन को समझने का मौका भी मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारत मंडपम में डिजिटल इंडिया का एक अनुभव क्षेत्र भी स्थापित किया है जहां पर पिछले कुछ वर्षों में देश को हासिल प्रौद्योगिकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। यहां पर विदेशी मेहमानों को पवित्र ग्रंथ गीता की शिक्षाओं एवं उसके दर्शन को समझने का मौका एक विशेष ऐप के जरिये मिल सकेगा।

जी20 में कौने-कौन देश शामिल

जी20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं। समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

India

Sep 07 2023, 16:35

विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही मध्यप्रदेश भाजपा में बढ़ी बेचैनी, टूट सकती है शिवराज सेना! इस बार सीधे दिल्ली से तय हो रहे MP के प्रत्याशी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ ही बीजेपी के अंदर बैचेनी बढ़ रही है। कुछ सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात् बाकी सीटों के लिए नेताओं की उम्मीदें और प्रयास भी बढ़े हैं, किन्तु मामला केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में होने से राज्य के प्रमुख नेता भी किसी को आश्वस्त नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में कुछ नेताओं ने पार्टी भी छोड़ी है तथा कुछ दूसरे विकल्पों की ओर देख रहे हैं।

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करना तो आरम्भ कर दिया, किन्तु इससे चुनाव अभियान को गति मिलने के साथ अंदरूनी परेशानियां भी बढ़ी हैं। बाकी बची सीटों को लेकर कयासबाजी आरम्भ होने के साथ दावेदारों में असमंजस भी बढ़ा है। इसमें मौजूदा विधायक भी सम्मिलित हैं। दरअसल टिकटों का काम केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सीधा संभाल लेने से प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने भी हाथ खड़े करना आरम्भ कर दिया है। आम तौर पर प्रत्याशी तय करने के लिए पहले राज्य की चुनाव समिति में चर्चा होती है तथा उसके पश्चात् केंदीय चुनाव समिति फैसला करती है, मगर इस बार मध्य प्रदेश के लिए 39 प्रत्याशियों की जो सूची आई है, उसके लिए राज्य चुनाव समिति की बैठक ही नहीं हुई। प्रदेश के प्रमुख नेताओं से चर्चा के बाद केंद्रीय चुनाव समिति ने पहली सूची जारी कर दी। तत्पश्चात, अभी यह असमंजस भी है कि राज्य चुनाव समिति बनेगी भी या नहीं। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने भी दावेदारों से सपष्ट कर दिया है कि बहुत सारी चीजें केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर तय हो रही है। ऐसे में राज्य के तमाम नेता राज्य के लिए तय केंद्रीय चुनाव प्रभारियों तक पहुंच बनाने में जुटे हैं। 

हालांकि वहां से कोई सीधा जवाब या आश्वासन नहीं मिल रहा है। उहापोह में प्रदेश में पहले से चल रही अंदरूनी गुटबाजी भी उभर आई है। ऐसे में कई बड़े नेताओं ने अपनी नाराजगी भी जतानी आरम्भ कर दी है। प्रदेश के पूर्व सीएम स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री दीपक जोशी पहले ही कांग्रेस में जा चुके थे। वरिष्ठ नेता भंवर सिंह शेखावत व MLA वीरेंद्र रघुवंशी ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मंत्री नारायण कुशवाहा व अनूप मिश्रा उहापोह की स्थिति में हैं। अन्य कई नेता भी अगली सूची की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अक्सर विवादों में रहने वाले नारायण त्रिपाठी के सीएम शिवराज सिंह चौहान व कांग्रेस नेता कमलनाथ का एक साथ एक ही पोस्टर में आभार व्यक्त करने का मामला भी ख़बरों में है। प्रदेश में हो रही बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्राओं को लेकर भी नाराजगी सामने आई है। पूर्व सीएम उमा भारती व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी अपनी उपेक्षा पर नाराजगी व्यक्त की है।

India

Sep 07 2023, 16:08

भारत के बाद जापान का मिशन मून, लॉन्च किया गया एक्स-रे टेलिस्कोप वाला रॉकेट

#japan_moon_mission_smart_lander_for_investigating_moon

भारत के ताबड़तोड़ चांद और सूर्य मिशन के बाद अब जापान ने अपना मिशन मून लॉन्च कर दिया है। आज सुबह जापान की अतंरिक्ष एजेंसी जापान एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने अपना मून मिशन ‘मून स्नाइपर’ लॉन्च किया। तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से H-IIA रॉकेट के जरिए यह लॉन्चिंग की गई।जापान के स्थानीय समयानुसार सुबह 8.42 बजे यह अंतरिक्ष यान लॉन्च हुआ।जापान की अंतरिक्ष एजेंसी को पिछले महीने एक हफ्ते में तीन बार अपना यह मिशन टालना पड़ा था। इसके पीछे का कारण खराब मौसम था। बार-बार खराब मौसम के चलते जापान को मून मिशन की लॉन्चिंग की तारीख को बदलना पड़ा, लेकिन आखिरकार जापान ऐसा करने में सफल रहा।

चार से छह महीने में चंद्रमा की सतह पर पहुंचने की उम्मीद

रायटर्स के मुताबिक जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने कहा कि रॉकेट ने योजना के अनुसार दक्षिणी जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी और स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM) को सफलतापूर्वक छोड़ा। जापानी एयरोस्पेश एक्सप्लोरेशन एजेंसी द्वारा लॉन्च किया जाने वाले मून मिशन ‘मून स्नाइपर’ में रॉकेट एक लैंडर को ले जाएगा। इसके चार से छह महीने में चंद्रमा की सतह पर पहुंचने की उम्मीद है। जापानी एजेंसी ने बताया कि लॉन्च के करीब 13 मिनट बाद रॉकेट ने एक्स-रे इमेजिंग और स्पेक्ट्रोस्कोपी मिशन नामक एक उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया, जो आकाशगंगाओं के बीच स्थित चीजों की गति और संरचना को मापेगा। 

ब्रह्मांड की उत्पति की खोज करेगा ये मिशन

जापान ने अपने इस मून मिशन को खास तौर पर ब्रह्मांड के निर्माण की जांच के लिए डिजाइन किया है। एजेंसी ने आगे कहा कि इससे मिली जानकारी यह अध्ययन करने में मदद करेगी कि आकाशीय पिंडों का निर्माण कैसे हुआ। साथ ही उम्मीद है कि ब्रह्मांड का निर्माण कैसे हुआ इस रहस्य को सुलझाने में भी मदद मिल सकती है। इसमें एक एक्स-रे इमेजिंग उपग्रह भी होगा। इसके अलावा एक स्मार्ट लैंडर भी भेजा गया है। यह चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने की कोशिश करेगा। जापानी अंतरिक्ष एजेंसी मून स्नाइपर को एच2ए रॉकेट के जरिए चांद पर भेज रही है। मून स्नाइपर में हाई टेक्नोलॉजी के कैमरे लगे हुए हैं, जो चांद को समझने के लिए काम करेगा। 

एक लंबा लूपिंग और कम ईंधन खर्च वाला मार्ग अपनाएगा

SLIM एक छोटा अंतरिक्ष यान है, जिसकी ऊंचाई 2.4 मीटर, लंबाई 2.7 मीटर और चौंड़ाई 1.7 मीटर है। उड़ान भरने के दौरान इसका वजन 700 किग्रा था। लेकिन इसमें वजन का 70 फीसदी हीस्सा ईंधन था। जबकि चंद्रयान तीन मिशन का कुल वजन 3900 किग्रा था। जिसमें 2148 किग्रा प्रोपल्शन मॉड्यूल, 1752 लैंडर और 26 किग्रा का रोवर शामिल था। SLIM चंद्रमा तक एक लंबा लूपिंग और कम ईंधन खर्च करने वाला मार्ग अपनाएगा, जिससे इसे चांद की कक्षा में पहुंचने में तीन से चार महीने लगेंगे।

इसरो ने दी बधाई

वहीं, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 'स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून' (SLIM) के सफल लॉन्च पर जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) को गुरुवार को बधाई दी। अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने कहा कि वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय के एक और सफल चंद्र मिशन के लिए बहुत-बहुत बधाई।

...तो चांद पर जाने वाला पांचवा देश बन जाएगा जापान

बता दें कि अब तक भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा की सतह पर अपने अंतरिक्ष यान उतारने सक्षम रहे हैं और भारत दक्षिणी ध्रुव पर ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। जापान अगर कामयाब हुआ तो वह चांद पर जाने वाला पांचवा देश बन जाएगा।

India

Sep 07 2023, 15:34

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का विवादित बयान, भाजपा को कह डाला 'नीच'

#karnataka_cm_siddaramaiah_said_centre_bjp_government_neech

देश में नेताओं के विवादित बयानों को लेकर पहले से सियासत गर्म है।इसी कड़ी में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी के खिलाफ अपनी कड़वाहट दिखाई। एक रैली को संबोधित करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की जुबान फिसली और उन्होंने बीजेपी को लेकर विवादित बयान दे दिया। सीएम सिद्धारमैया ने रैली में बीजेपी को नीच कहा है। जाहिर सी बात है, अब बात निकली है तो दूर तलक जाएगी...।

सीएम सिद्धारमैया अन्न भाग्य योजना के 10 साल पूरे होने पर बुधवार को कर्नाटक के तुमकुरू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए गरीब विरोधी और पूंजीपतियों की सरकार बताया है। सिद्धारमैया ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने राज्य को अतिरिक्त चावल की सप्लाई देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को मुफ्त में चावल मिले, इसीलिए उन्होंने केंद्र सरकार को पैसे देकर चावल की आपूर्ति की मांग की थी। लेकिन सरकार ने नीच हरकत करते हुए चावल देने से मना कर दिया। 

बता दें कि कर्नाटक सरकार ने अपनी अन्न भाग्य योजना के लिए हर लाभार्थी को अतिरिक्त 5 किलोग्राम चावल देने का एलान किया था। इसी योजना के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से चावल की सप्लाई करने की मांग की थी। 

भाजपा को बताया गरीबों की दुश्मन

सिद्धारमैया ने कहा, क्या बीजेपी वाले गरीबों के हितैषी हैं, नहीं वो नहीं हैं। हमने उनसे चावल मुफ्त में नहीं मांगा, हम उन्हें 36 रुपए प्रति किलो के हिसाब से पैसे दे रहे थे। पहले उन्होंने हां कहा लेकिन लेकिन लास्ट मिनिट में मना कर दिया। आप सबको पता होना चाहिए कि वो कितने नीच हैं, वो गरीबों के दुश्मन हैं, उनमें मानवता नहीं है। केंद्र की सरकार ने एफसीआई को निर्देश दे दिया कि वो हमें चावल नहीं देंगे।

India

Sep 07 2023, 14:56

अपने ही फैलाए आतंक के जाल में फंसा पाकिस्तान, कई इलाकों पर तालिबान ने किया कब्ज़ा ! कर डाली 10 सैनिकों की हत्या, कई घायल


 जिन आतंकियों को पाकिस्तान ने भारत में जहर फ़ैलाने के लिए पैदा किया था, वो ही आतंकी अब पाकिस्तान के गले की फांस बन चुके हैं। दरअसल, कट्टरपंथी संगठन, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने बुधवार (6 सितंबर) को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल जिले में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ "बड़े पैमाने पर" सैन्य आक्रमण शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी सेना पर इस हमले को TTP ने कथित तौर पर 'ऑपरेशन मलकंद' नाम दिया है, और इस अभियान में कई सैन्य चौकियों पर हमला किया गया है, जिसमें कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं या घायल हुए हैं। साथ ही TTP आतंकियों ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने इलाके के कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। 

एक TTP कमांडर ने द खुरासान डायरी को टेलीफोन पर बताया कि हमला दिन के शुरुआती घंटों में शुरू हुआ। उन्होंने कहा, 'TTP द्वारा चित्राल जिले में एक ऑपरेशन शुरू किया गया है और विभिन्न गांवों पर कब्जा कर लिया गया है। इसकी शुरुआत आज सुबह 4 बजे (पाकिस्तान समय) हुई। हम तस्वीरें साझा करेंगे. वर्तमान में, हम ख़राब इंटरनेट समस्याओं से जूझ रहे हैं।' खुरासान डेयरी से बात करते हुए एक वरिष्ठ पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने TTP द्वारा किए गए दावों को खारिज कर दिया और कहा कि आतंकी संगठन ने किसी भी क्षेत्र पर कब्जा नहीं किया है। विशेष रूप से, खुरासान डायरी एक गैर-पक्षपातपूर्ण मंच होने का दावा करती है, जो वास्तविक समय की जानकारी और विश्लेषण प्रदान करती है। स्थानीय मीडिया को दिए एक बयान में, TTP के प्रवक्ता मुहम्मद खुरासानी ने स्थानीय नागरिकों से शांत रहने को कहा, क्योंकि उनका "युद्ध" पाकिस्तानी सेना के खिलाफ था, जिसे उन्होंने "हथियाने वाली" और "दमनकारी" सुरक्षा एजेंसियों के रूप में संदर्भित किया। गौरतलब है कि कल 6 सितंबर को पाकिस्तान अपना रक्षा दिवस मना रहा था। इस पर खुरासानी ने कहा कि, ''हम चित्राल के लोगों से कहना चाहते हैं कि आप शांत रहें। तुम्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा. हमारी लड़ाई अतिक्रमणकारी और दमनकारी सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ है।''

इस बीच, एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई अपुष्ट वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चित्राल क्षेत्र में 500 TTP आतंकवादियों से लड़ने के लिए पाकिस्तानी SSG कमांड को बुलाया गया है, जिन्होंने कुछ गांवों पर कब्जा कर लिया है। पाकिस्तानी मामलों में विशेषज्ञता रखने वाले प्रमुख पत्रकारों सहित कई सोशल मीडिया हैंडल ने दावा किया है कि डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी सेना और TTP के बीच झड़पें हुईं। इसके परिणामस्वरूप तोरखम सीमा पार करना बंद कर दिया गया। जबकि पाकिस्तानी सेना ने इस बात से इनकार किया है कि उसे कोई नुकसान हुआ है, TTP आतंकवादियों ने दावा किया है कि उन्होंने 10 पाकिस्तानी सैनिकों को मार डाला है और 40 को घायल कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तानी मीडिया ने रणनीतिक चुप्पी बनाए रखी है और स्पष्ट कारणों से, उसने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ TTP के बड़े हमले को कवर नहीं किया है।

 महत्वपूर्ण है कि TTP जिसे पाकिस्तान तालिबान के नाम से भी जाना जाता है, ने नवंबर 2022 में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ पूर्ण युद्ध का ऐलान कर दिया था। इसने पाकिस्तानी सेना को हराने और काबुल में अफगान तालिबान की तरह पाकिस्तान में शरिया कानून स्थापित करने की कसम खाई थी। हाल के दिनों में, पाकिस्तानी सेना और प्रतिष्ठान-प्रायोजित आतंक उद्योग फिर से उसे परेशान करने लगे हैं। यह उन आतंकी संगठनों द्वारा की गई आतंकवादी गतिविधियों की लहर से प्रभावित हुआ है, जिन्हें वे दशकों से पोषित कर रहे हैं। 

संयुक्त राष्ट्र (UN) की कई रिपोर्टों के अनुसार, TTP को अल-कायदा के साथ मिलकर काम करने के लिए कहा जाता है और इसे पूरे पाकिस्तान में कई घातक हमलों के लिए दोषी ठहराया जा रहा है। इससे पहले, 2 सितंबर को TTP के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के एक मेजर और एक सैनिक की मौत हो गई थी। पाकिस्तानी सेना को अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी कबायली जिले में एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन के दौरान ये नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा, दो दिन पहले, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में TTP के आत्मघाती हमले में कथित तौर पर नौ पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।

India

Sep 07 2023, 14:52

सनातन विवाद पर बेटे उदयनिधि के समर्थन में उतरे सीएम एमके स्टालिन, पीएम मोदी पर साधा निशाना

#tamil_nadu_cm_mk_stalin_breaks_silence_on_sanathana_dharma_controversy

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में 2 सितंबर को एक कार्यक्रम में सनातन धर्म के खिलाफ बयान दिया था। उदयनिधि के इस बयान के बाद सियासी गलियारे में बवाल मचा हुआ है। सनातन धर्म पर दिए गए उदयनिधि स्टालिन के बयान के बाद उनके पिता और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन उनके समर्थन में उतर आए हैं। इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। एमके स्टालिन ने कहा है कि उदयनिधि ने सनातन धर्म पर अपने विचार रखे हैं, जिसमें कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री का इस पर सीधे जवाब देने का निर्देश देना गलत है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं के साथ भेदभाव करने वाले सनातन सिद्धांतों पर अपने विचार रखे थे। उनका किसी भी धर्म या धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उदयनिधि ने सनातन विचारों वाले लोगों के नरसंहार का कभी आह्वान नहीं किया था। यह भाजपा के लोग हैं, जो एक झूठी कहानी फैला रहे हैं। 

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

तमिलनाडु के सीएम ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। कहा कि खबरें आ रही हैं कि प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि उदयनिधि की टिप्पणियों को उनके मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान उचित प्रतिक्रिया की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह सुनना बहुत निराशाजनक है। प्रधानमंत्री के पास किसी भी दावे या रिपोर्ट को सत्यापित करने के लिए कई संसाधन उपलब्ध हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रधानमंत्री उदयनिधि के बारे में फैलाए गए झूठ से अनजान होकर बोल रहे हैं या वह जानबूझकर ऐसा कर रहे?

मोहन भागवत से सलाह लेने की सलाह

इतना ही नहीं एमके स्टालिन ने कहा कि आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने भी ये बयान दिया है कि हमने अपने ही लोगों को सामाजिक सिस्टम में पीछे छोड़ दिया है, हमने 2000 साल तक उनकी कोई परवाह नहीं की। जबतक हम उन्हें बराबरी पर नहीं लाते हैं, तबतक विशेष छूट देनी जरूरी है इन्हीं में से एक आरक्षण भी है। तमिलनाडु के सीएम ने लिखा कि अगर भाजपा ये समझना चाहती है कि उदयनिधि ने आखिर क्या बात की है, उन्हें मोहन भागवत से सलाह लेनी चाहिए।

क्या कहा था उदयनिधि ने?

उदयनिधि स्टालिन चेन्नई में एक सनातन उन्मूलन कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां स्पीच के दौरान उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की। उदयनिधि ने कहा- जिस तरह मलेरिया और कोरोना को खत्म किया जाना जरूरी है उसी तरह सनातन भी है। उदयनिधि के इस कमेंट पर बीजेपी आईटे सेल हेड अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा - उदयनिधि की बातों से यह लगता है कि सनातन को मानने वाली 80 प्रतिशत आबादी का नरसंहार कर दो।

India

Sep 07 2023, 14:09

मध्यप्रदेश में पत्रकारों के लिए CM शिवराज ने किए ये बड़े ऐलान, मिलेगा भारी फायदा

मध्य प्रदेश के सीएम ने पत्रकारों के हित में कई अहम ऐलान किए है। पत्रकार भवन के नए स्वरूप में स्टेट मीडिया सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ स्टेट मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस के लिए सभागार की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए समिति का गठन जल्द किया जाएगा। पत्रकारों की श्रद्धा निधि में भी बढ़ोतरी की गई है। बीमा प्रीमियम राशि भी पिछले वर्ष के बराबर उपलब्ध कराई जाएगी। राजधानी भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में पत्रकारिता को मजबूती देने और इसे सुदृढ़ करने के लिए पत्रकारों के हित में कई अन्य ऐलान किए है। पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए कमेटी का निर्माण किया जाएगा। पत्रकार भवन का निर्माण कर स्टेट मीडिया सेंटर का निर्माण किया जाएगा। आवास कर्ज की सीमा को 30 लाख तक बढ़ाया जाएगा। उनके सम्मान निधि को बढ़ाकर 20000 रुपए किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा वरिष्ठ पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा की पॉलिसी की राशि सरकार वहन करेगी। मालवीय नगर भोपाल में पत्रकार भवन को नये स्वरूप में बनाएंगे, उसे स्टेट मीडिया सेन्टर के रूप में बनाएंगे। पत्रकार बंधुओ के बैठने एवं चर्चा करने की व्यवस्था, लाइब्रेरी, कैंटीन समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए समिति का गठन शीघ्र किया जाएगा। कमेटी में वरिष्ठ पत्रकार सदस्य रहेंगे। कमेटी द्वारा प्राप्त सुझावों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बड़ी घोषणाएं

बीमा कंपनी द्वारा इस साल प्रीमियम राशि में की गई 27 प्रतिशत की वृद्धि की अतिरिक्त राशि राज्य सरकार भरेगी।

65 वर्ष से अधिक आयु वाले पत्रकारों एवं उनकी पत्नी के बीमा का पूरा प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी।

बीमा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर से बढ़ाकर 25 सितम्बर की गई है।

पत्रकारों और उनके आश्रितों के उपचार हेतु मिलने वाली आर्थिक राशि में बढ़ोतरी की गई है।

सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता राशि 20 हजार से बढ़ाकर 40 हजार की गई है।

गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख की गई है।

प्रदेश के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पत्रकारों को प्रतिमाह दी जाने वाली सम्मान निधि 10 हजार से बढ़कर 20 हजार की गई है।

सम्मान निधि प्राप्त करने वाले पत्रकार के निधन पर उनकी पत्नी को एकमुश्त 8 लाख की सहायता राशि मिलेगी।

भोपाल के मालवीय नगर में पत्रकार भवन, स्टेट मीडिया सेंटर के रूप में विकसित किया जायेगा।

पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी।

अधिमान्य पत्रकारों को आवास ऋण ब्याज अनुदान योजना में अधिकतम ऋण राशि 25 लाख से बढ़ाकर 30 लाख की जायेगी।

अधिमान्य पत्रकारों के बच्चों की शिक्षा के लिए बैंक लोन पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान 5 वर्षों के लिए राज्य सरकार भरेगी।

छोटे शहरों एवं कस्बों के पत्रकारों को आवश्यकतानुसार भोपाल में डिजिटल तकनीकी प्रशिक्षण माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के सहयोग से दिलाया जाएगा। इसकी संपूर्ण व्यवस्था जनसंपर्क विभाग द्वारा की जायेगी।

जिला स्तरों पर पत्रकारों की सोसायटी के लिए कॉलेनी हेतु जमीन आवंटन की व्यवस्था करने की दिशा में कार्य किया जायेगा।

पत्रकार सुरक्षा कानून बने इसके लिए हम तत्काल एक कमेटी का गठन करेंगे जिसमें सीनियर पत्रकार होंगे, यह कमेटी जो सुझाव देगी उसके आधार पर यह कानून बनाया जाएगा।

पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज की महत्वपूर्ण घोषणाएं, पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए कमेटी का गठन जल्द, श्रद्धा निधि-सम्मान राशि में वृद्धि, स्टेट मीडिया सेंटर का निर्माण

India

Sep 07 2023, 13:32

आदित्य एल1 ने भेजी धरती और चांद के साथ अपनी 'सेल्फी', इसरो ने शेयर किया वीडियो
#aditya_l1_takes_selfie_with_earth_and_moon_isro_shares_latest_video आदित्य एल1 ने भेजी धरती और चांद के साथ अपनी 'सेल्फी', इसरो ने शेयर किया वीडियो भारत का सूर्य मिशन आदित्य-एल 1 अपनी यात्रा पर है। इस अंतरिक्ष यात्रा में आदित्य एल1 की रास्ते में ग्रहों से भी मुलाकात हो रही है। भारत के “सूर्ययान” ने ऐसी ही एक मुलाकात की तस्वीरें भेजी है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने एल1 की ओर से भेजी गई तस्वीरों को शेयर किया है। इसरो ने आदित्य एल1 को लेकर एक वीडयो शेयर किया है। 40 सेकेंड के इस वीडियो में सूर्ययान ने धरती और चांद के बीच की दूरी भी दिखाई है। यही नहीं इसरो ने बताया कि आदित्यएल1 में लगे 7 पेलोड में से दो विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (VELC) और सोलर अल्ट्रावायलेट इमेजिंग टेलीस्‍कोप (SUIT) की तस्वीरें भी वीडियो में दिखाई हैं। इसरो ने ट्वीट करते हुए बताया कि सूर्य और पृथ्वी के बीच एल1 प्वाइंट पर जा रहे आदित्य एल1 ने फोटो ली है। इस सेल्फी में चांद और धरती भी नजर आए हैं। सैटेलाइट का अबतक दो बार कक्षा बदला गया बता दें कि भारतीय स्पेस एजेंसी ने 2 सितंबर को सूर्य की स्टडी के लिए मिशन आदित्य-L1 लॉन्च किया था, जिसे धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर कक्षा में स्थापित किया जाना है। इससे पहले सूर्य की तरफ जा रहे सैटेलाइट का अबतक दो बार कक्षा बदला गया है और इसे सूर्य की तरफ पुश किया गया है। सैटेलाइट की कक्षा में अभी दो और बार बदलाव किया जाना है। अब 10 सितंबर को बदली जाएगी कक्षा इसरो के दिए अपडेट के मुताबिक आदित्य एल1 ने बीते मंगलवार को पृथ्वी की कक्षा से संबंधित दूसरी प्रक्रिया पूरी कर चुका है। अब आदित्य एल1 10 सितंबर को पृथ्वी की तीसरी कक्षा में प्रवेश करेगा। सूर्ययान की पृथ्वी की तीसरी कक्षा में पहुंचने का समय देर रात लगभग ढाई बजे निर्धारित किया गया है। सैटेलाइट को लैंग्रेज पॉइंट-1 पर स्थापित किया जाएगा आदित्य एल1 को सूर्य-पृथ्वी के बीच सैटेलाइट को लैंग्रेज पॉइंट-1 पर स्थापित किया जाएगा, जहां से सूर्य को बिना ग्रहण 24 घंटे और 365 दिन देखा जा सकेगा। इससे सूर्य की स्टडी में आसानी होगी। लैंग्रेज पॉइंट पर गुरुत्वाकर्षण बल सेंट्रीपीटल फोर्स के बराबर हो जाता है। इस पॉइंट से सैटेलाइट आसानी से अपनी तय कक्षा में घूम सकता है। भारत का ये मिशन है खास आदित्य को सूरज के पास पहुंचने में चार महीने या 125 दिनों का वक्त लगेगा। यह मिशन अपने आप में बहुत खास है। कम कीमतों में तैयार किए गए इस सैटेलाइट की मदद से अंतरिक्ष के वातावरण पर नजर रखी जाएगी। सूर्य से निकलने वाली गर्मी और इससे छूटने वाले प्लाज्मा से अंतरिक्ष में तूफान आता रहता है और इससे अंतरिक्ष में घूम रहे ग्रहों को नुकसान पहुंचता है। कई बार पृथ्वी से भेजे गए सैटेलाइट इसकी चपेट में आ जाते हैं और बड़ा नुकसान होता है। भारत अगर लैंग्रेज पॉइंट पर खुद को स्थापित करने में कामयाब होता है तो इससे दुनिया का भी बड़ा फायदा होगा।

#aditya_l1_takes_selfie_with_earth_and_moon_isro_shares_latest_video आदित्य एल1 ने भेजी धरती और चांद के साथ अपनी 'सेल्फी', इसरो ने शेयर किया वीडियो भारत का सूर्य मिशन आदित्य-एल 1 अपनी यात्रा पर है। इ

India

Sep 07 2023, 13:17

फिर दरक गई नैनीताल की सबसे बड़ी पहाड़ी नयना पीक, लोगों में दहशत; प्रशासन की अनदेखी पर उठाए सवाल, हुआ जबरदस्त भूस्खलन

उत्तराखंड में भूस्खलन अभी भी जारी है। अब नैनीताल की सबसे बड़ी पहाड़ी दरक गई है। शहर की सबसे बड़ा नयना पीक पहाड़ी पर जबरदस्त भूस्खलन हुआ। देर रात तेज आवाज सुन पहाड़ी की तलहटी पर बसे लोग भी घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि बोल्डर व पत्थर आबादी क्षेत्र तक नहीं पहुंचे।

किसी प्रकार की हानि तो नहीं हुई, लेकिन फिर भी क्षेत्रवासियों में भूस्खलन को लेकर दहशत बनी हुई है। उन्होंने पहाड़ी से नीचे की ओर आ रहे बोल्डर व मलबे की रोकथाम के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है।

अचानक हुई बारिश से दरक गई पहाड़ी

बीते करीब दो सप्ताह से शहर का मौसम साफ था। मगर मंगलवार देर शाम कुछ समय के लिए मूसलाधार वर्षा हुई। दो सप्ताह से चटक धूप और मूसलाधार वर्षा से देर रात चाइना पीक में भारी भूस्खलन हुआ। मुख्य चोटी के समीप की चोटी का ऊपरी हिस्सा टूट कर नीचे आ गिरा। जिसमें भारी मात्रा में पत्थर व बोल्डर तलहटी से आबादी क्षेत्र के करीब तक पहुंच गए। देर रात तेज आवाज सुन तलहटी पर बसे लोग भी घरों से बाहर निकल आए।

कई बार हो चुका है भूस्खलन

क्षेत्रीय सभासद दया सुयाल ने बताया कि कई बार पहाड़ी पर भूस्खलन हो चुका है। जिससे आबादी क्षेत्र तक भी मलबा व बोल्डर आने का भय बना हुआ है। पूर्व में कई बार इसकी रोकथाम की मांग के बाद भी कोई इंतजाम नहीं किये गए। उन्होंने जिला प्रशासन व वन विभाग से रोकथाम कार्य कराने की मांग की है।

India

Sep 07 2023, 12:14

'हमारा इतिहास और भूगोल भारत और आसियान को एकजुट करता है..', जकार्ता में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी गुरुवार (7 सितंबर) को कहा कि इंडोनेशिया में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करना उनके लिए सम्मान की बात है। इंडोनेशिया के जकार्ता में शिखर सम्मेलन में उन्होंने कहा कि, "हमारी साझेदारी चौथे दशक में पहुंच गई है। इस शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इस शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को बधाई देना चाहता हूं।" कहा, "पिछले साल हमने भारत-आसियान मैत्री दिवस मनाया और इसे व्यापक रणनीतिक साझेदारी का रूप दिया।"

समूह के महत्व को रेखांकित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि, "इस वर्ष का विषय आसियान मायने रखता है: विकास का केंद्र है। आसियान मायने रखता है, क्योंकि यहां हर किसी की आवाज सुनी जाती है और आसियान विकास का केंद्र है क्योंकि आसियान वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।" उन्होंने कहा कि, "हमारा इतिहास और भूगोल भारत और आसियान को एकजुट करता है। इसके साथ ही, हमारे साझा मूल्य, क्षेत्रीय एकीकरण और शांति, समृद्धि और बहुध्रुवीय दुनिया में हमारा साझा विश्वास भी हमें एकजुट करता है। आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ है।'' 

बाद में उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "आसियान-भारत शिखर सम्मेलन बेहतर भविष्य के लिए हमारी साझा दृष्टि और सहयोग का एक प्रमाण है। हम भविष्य के क्षेत्रों में एक साथ काम करने के लिए तत्पर हैं जो मानव प्रगति को बढ़ाएंगे।" गुरुवार सुबह पीएम मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे। अपने प्रस्थान वक्तव्य में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और आसियान के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने नई दिल्ली के साथ समूह के संबंधों में नई गतिशीलता ला दी है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, "आसियान के साथ जुड़ाव भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।" शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद पीएम मोदी तुरंत दिल्ली लौट आएंगे क्योंकि देश 9 और 10 सितंबर को 18वें जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार है।